आगर मालवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि:कानड़ भाजपा मंडल ने समर्पण दिवस का किया आयोजन, कार्यकर्ताओं ने याद कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

0
212

भाजपा मंडल कानड़ ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। सरस्वती शिशु मंदिर कानड़ में आयोजित कार्यक्रम में बाबूलाल बीजापारी, मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल, मंडल प्रभारी चैनसिंह सिसोदिया और वरिष्ठ भाजपा नेत्री तरुणलता राठौर ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही मंडल क्षेत्र के ग्राम भ्याना, चाचाखेड़ी, बूढ़ा डूंगर, बिजनाखेड़ी, भड़भूजी, बाजना, घुरासिया, अरनी, नान्याखेड़ी समेत अन्य बूथों पर भी पंडित दीनदयाल को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

समर्पण दिवस के कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रुघनाथ सिंह खींची, बनेसिंह चौहान, अंतर सिंह सक्तावत, राजेश आर्य, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुर शिंदे, जितेंद्र शर्मा, करण चन्द्रवंशी, अजय चौहान, दिनेश अंकल, मंगल सिंह राजपूत भ्याना, गोकुल सिंह मालवीय, मोतीलाल यादव, मुकेश गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा, हेमक जायसवाल, धन सिंह राजपूत, दिलीप सिंह राजपूत, लखन सिंह राजपूत, महेश परिहार, रणजीत चौहान, पप्पू सिंह, राजेंद्र सिंह चावड़ा, लक्ष्मण सिंह, विजेंद्र सिंह, संतोष टेलर, बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह चावड़ा, भगवान सिंह गौड़, संजय सिंह धंदेडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here