Warning: mysqli_query(): (HY000/1021): Disk full (/tmp/.mysql/#sql_3bc170_162.MAI); waiting for someone to free some space... (errno: 28 "No space left on device") in /home/bhavnpnd/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2187
Tuesday, March 21, 2023

Warning: mysqli_query(): (HY000/1021): Disk full (/tmp/.mysql/#sql_3bc170_160.MAI); waiting for someone to free some space... (errno: 28 "No space left on device") in /home/bhavnpnd/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2187

इंदौर में राष्ट्रिय ध्वज के 3 रंगो से करेंगे देवी देवताओं का श्रृंगार, तिरंगा रोशनी से जगमगाएंगे मंदिर

गणतंत्र दिवस का उल्लास नगर के धार्मिक स्थलों पर भी 26 जनवरी को छाएगा। इस अवसर पर आराध्य का श्रृंगार राष्ट्रभक्ति की थीम पर होगा। खजराना गणेश मंदिर का शिखर और भगवान की मूर्तियां केसरिया, सफेद और हरे तीन रंगों की रोशनी से जगमगाएंगी।

इधर वैष्णवधाम पर मां दुर्गा, मां कालका और मां सरस्वती को भी तिरंगे के तीन रंगों से सजाएंगे। नगर के पश्चिम क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान की साज-सज्जा तीन रंगों के गुब्बारों से होगी और तीन रंगों की रोशनी से मंदिर जगमगाएगा।

खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट बताते हैं कि गणतंत्र दिवस का हर भारतीय के लिए विशेष महत्व है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष विद्युत सज्जा की जाएगी। इसके जरिए भगवान गणेश की मूर्ति तिरंगे के तीन रंगों से दमकेगी। साथ ही भगवान का सुबह पंचामृत स्नान होगा और भगवान को चोला चढ़ाया जाएगा

वैष्णवधाम में तीन रंगों से होगा तीन देवियों का श्रृंगार – जागृति महिला मंडल द्वारा वैष्णवधाम बिचौला मर्दाना पर राष्ट भक्ति की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर मां दुर्गा, मां कालका और मां सरस्वती का श्रृंगार केसरिया, सफेद और हरे रंग से होगा। मंडल के अनुसार श्रृंगार मंगलवार रात 10 पूरा हो जाएगा, जिससे भक्त अगले दिन तीन देवियों के मनोहारी श्रृंगार के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। हंसदास मठ के पवन शर्मा ने बताया कि मठ में मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी।

माहेश्वरी समाज की पहल, लगे हर घर पर तिरंगा – अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी समाज ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर हर घर पर तिरंगा लगे अभियान की शुरुआत की। इसके लिए इंटरनेट मीडिया के जरिए इस दिन की महत्ता की जानकारी देते हुए घरों पर तिरंगा लगाने की पहल की गई है। अध्यक्ष मनीष बिसानी और अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय पर्वों को पारंपरिक दीपावली त्योहार जैसा मनाया जाना चाहिए। इसके लिए हर घर पर तिरंगा लगाने तथा राष्ट्रगान गाने का अनुरोध किया जा रहा है। संस्था द्वारा 26 जनवरी को मल्हारी मार्तण्ड मंदिर, उषा नगर पर झंडावंदन सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति पर आधारित स्लोगन व गायन प्रतियोगिता होगी।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...