उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गंदे शब्दों में कमेंट, नीचे लिखा- अल्लाह हू अकबर, FIR दर्ज

0
404

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद भोपाल और इंदौर के बाद अब उज्जैन भी पहुंच गया है। असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की है। गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर हिजाब को लेकर विवादित पोस्टर चिपका दिया। इसमें गंदे शब्दों में कमेंट किया गया है। नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा है।

घटना की जानकारी मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक पोस्टर बुधवार-गुरुवार की देर रात चिपकाया गया है। पुलिस ने तुरंत पोस्टर जब्त करके अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवादित पोस्टर को मॉर्निंग वॉक करने वाले राहगीरों ने देखा। इसके बाद पोस्टर की खबर हर तरफ फैल गई।

  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।अज्ञात के विरुद्ध धारा 294,505 व अन्य में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here