गणतंत्र दिवस से पूर्व भोपाल एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा, प्रवेश टिकट काउंटर हुआ बंद

गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है। राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों के बीच राजा भोज एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां पर अब यात्रियों को अब तीन स्तर पर सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

इसके अलावा आकस्मिक चैकिंग भी की जाएगीं।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हर साल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है। इस बार भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआइएसएफ के जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक यात्रियों की जांच विमान के अंदर जाने से पहले होती थी। जांच के बाद यात्रियों को सिक्युरिटी होल्ड एरिया में इंतजार करने को कहा जाता है। अब यात्रियों को पार्किंग एवं प्रवेश द्वार भी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। आकस्मिक जांच भी की जा सकती है। इसके अलावा यात्रियों के सामान की जांच बैगेज एक्स-रे से मशीन से की जाएगी। हैंड बैगेज की भी सूक्ष्म जांच की जाएगी। सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ के जवानों को रन-वे के शुरूआती छोर से अंतिम छोर तक पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। जवान अब सुरक्षा में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।

प्रवेश टिकट काउंटर आज से बंद

शुक्रवार से एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश टिकट काउंटर भी बंद कर दिया गया। अगले दस दिन तक केवल यात्री ही लाउंज के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। यात्रियों के छोड़ने आए स्वजनों को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं, वीआइपी पास भी नहीं बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में यात्रियों को छोड़ने आए लोगों के लिए अतिरिक्त प्रवेश काउंटर की स्थापना की थी। यह काउंटर भी 30 जनवरी तक बंद रहेगा। यात्रियों को लेने एयरपोर्ट पहुंचने वालों को पार्किंग क्षेत्र में ही यात्री के बाहर आने तक इंतजार करना होगा।

Related Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...