Warning: mysqli_query(): (HY000/1021): Disk full (/tmp/.mysql/#sql_3bc170_297.MAI); waiting for someone to free some space... (errno: 28 "No space left on device") in /home/bhavnpnd/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2187
Tuesday, March 21, 2023

गर्भगृह में प्लास्टिक और स्टील प्रतिबंधित ,मंदिर के भंडार में बड़ी संख्या में स्वर्ण और रजत के पात्र, धर्मस्व मंत्री को लिखा पत्र

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगाए जाने वाले भोग के पात्र को लेकर सेवाधाम आश्रम के सुधीर भाई गोयल ने सवाल उठाये है। गोयल ने धर्मस्व मंत्री सहित उज्जैन कलेक्टर को इसके लिए एक पत्र भी लिखा है। गोयल ने कहा की पूरे विश्व में भक्तों की आस्था के केंद्र प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास सैकड़ों किलो चांदी और स्वर्ण सहित बर्तनों का भंडार है।अल सुबह भस्म आरती के दौरान लगने वाला भोग प्लास्टिक , कागज और स्टील के डिब्बों में लगाया जाता है , जिसे तत्काल प्रतिबंधित करना चाहिए। पहले से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध है। मंदिर समिति द्वारा श्री महाकालेश्वर के नित्य दर्शन हेतु सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यम के जरिए जो फोटो भेजे जा रहे है, उसमें साफ दिख रहा है कि भोलेनाथ श्री महाकालेश्वर को किस तरह के पात्रों में भोग लगाया जा रहा है, जो की धर्म संगत ना होकर धर्म विरुद्ध है।

इस संबंध में सुधीर भाई ने महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को एक पत्र लिखकर भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को लेकर नीति बनाने की मांग की है, उन्होंने सुझाव दिया कि खाखरे के दोना पत्तल का उपयोग किया जाना चाहिए जो स्टील और प्लास्टिक और कागज से कहीं अधिक पवित्र है। मंदिर में प्लास्टिक और स्टील पूर्णतया वर्जित किया जाये ।

क्षरण को रोकने के लिए किये थे उपाय

महाकाल मंदिर शिव लिंग में हो रहे क्षरण को लेकर 2017 में निर्देश दिए गए थे जिसमें गर्भगृह में प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध किया गया था। साथ ही शिव लिंग से कठोर वस्तुओं को दूर रखने की बात कही गयी थी। लेकिन भस्म आरती के दौरान रोजाना मिठाई और अन्य भोग प्लास्टिक और स्टील के पात्रों में लगाया जा रहा है।

महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा की अगर मंदिर समिति भोग के लिए बर्तन उपलब्ध करवा दे,तो हम उसमें भोग लगाने के लिए तैयार है।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...