ग्वालियर में बन रही सागर के अटल पार्क में लगने वाली अटलजी की सबसे बड़ी 30 फीट ऊंची प्रतिमा; मेटल की धातु चढ़ाई जाएगी

शहर के मूर्तिकार प्रभात राय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। इस प्रतिमा को सागर विश्वविद्यालय के अटल पार्क में लगाया जाएगा। मूर्तिकार राय ने बताया कि 7 टन वजन की इस प्रतिमा के लिए ढांचा 20 दिन में तैयार किया है। इसमें 10 ट्रॉली मिट्टी, 2 ट्रॉली प्लास्टर और एक ट्रक बांस का उपयोग किया गया है।

इसके बाद इसे 7 टन मेटल धातु में ढाला जाएगा। इसमें करीब 66 लाख की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा का निर्माण सागर नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है। उनका कहना था कि देश में अटल जी की यह सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें अटल जी के चेहरे में उनके व्यक्तित्व को खास दर्शाया गया है। वे दृढ़ निश्चय वाले व्यक्ति थे, तो ऐसा ही दिखाया गया है।

  • 30 फीट ऊंची है प्रतिमा
  • 07 टन वजनी होगी प्रतिमा
  • 20 दिन में बना ढांचा
  • 66 लाख लागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here