दोस्त के साथ पहले शराब पी फिर उसी का 6 माह का बच्चा चुरा कर भागा, धरा गया

राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में छह माह के बच्चे को चुराकर ले जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बच्चा चुराने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया।

वह अपने ही दोस्त का बच्चा चुराकर भागा था। बच्चे की मां दिव्यांग है, इस वजह से वह बच्चा चोरी होते समय आरोपित का विरोध नहीं कर सकी। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार कौशल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे बनी झुग्गी में रहने वाला एक व्यक्ति कहीं से एक दुधमुंहे बच्चे को चोरी कर लाया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बैरागढ़ थाने के एसआइ श्रीकांत द्विेवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम बताए गए स्थान पर रवाना की गई। तस्दीक करने पर सूचना सही पाई गई। इसके बाद पर पुलिस टीम ने मासूम को अभिरक्षा में लेकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान नरेंद्र पुत्र मुन्नालाल कोरी (25) के रूप में हुई।

पूछताछ करने पर नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि बच्चा उसके दोस्त का है। दोस्त की पत्नी अपाहिज है। उसने दोस्त के साथ शराब पी थी। जब दोस्त शराब के नशे में धुत हो गया तो वह बच्चे को उठाकर ले आया था। बाद में महिला ने पति को बताया कि नरेंद्र दुधमुंहे बेटे को लेकर चला गया है। उसके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। बच्चा सकुशल मिलने से पति-पत्नी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने पुलिस टीम के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...