नातरा प्रथा:- मालाखेड़ी के ग्रामीणों को देवडूंगरी के गुर्जर परिवार की धमकी, 20 लाख रुपए नकद, 2 तोला सोना, 7 किलो चांदी की रखी मांग

नागदा के खाचरौद थाने में फिरौती मांगने का दिलचस्प मामला दर्ज हुआ है। मामला नागदा तहसील में स्थित ग्राम देवडूंगरी का है। जहां के गुर्जर परिवार के तीन लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज हुआ है। मामला रुढ़ियों में जकड़े समाज में नातरा प्रथा का है।

दरअसल नातरा प्रथा में बचपन में ही शादी तय हो जाती है। ऐसा ही हुआ देवडूंगरी और मालाखेड़ी के गुर्जर परिवार के बीच। खाचरौद टीआई रविन्द्र यादव के अनुसार, देवडूंगरी के गुर्जर परिवार में रतलाम जिले की मोरदा गांव की लड़की का बचपन में ही विवाह हो चुका था। बाद में लड़की का गौना कराकर देवडूंगरी का परिवार नहीं ले गया।

इस पर लड़की के परिजनों ने मालाखेड़ी के ईश्वर सिंह गुर्जर से बेटी का दूसरा विवाह कर दिया। बस यही विवाद की जड़ है। इसे समाप्त करने के लिए देवडूंगरी के गुर्जर परिवार ने 20 लाख नकद, 2 तोला सोना और 7 किलो चांदी की फिरौती की मांग कर डाली है।

खेत में छोड़ी पर्ची, लिखा नातरे की भरपाई नहीं तो करेंगे नुकसान

देवडूंगरी के गुर्जर परिवार ने पहले तो मालाखेड़ी के परिवार के खेत में लगी लहसुन की फसल को बर्बाद कर दिया और मौके पर एक धमकी भरा पर्चा छोड़ा। पर्ची में लिखा कि फिरौती नहीं मिलने पर मालाखेड़ी के ग्रामीणों की फसल बर्बाद कर देंगे।

पुलिस ने मालाखेड़ी के ग्रामीणों की सामूहिक शिकायत पर देवडूंगरी के उदयसिंह पिता थावरजी, भेरुलाल पिता थावरजी और करणसिंह पिता उदयसिंह पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मालाखेड़ी के ईश्वर सिंह और देवडूंगरी परिवार के बीच नातरा प्रथा का लेकर विवाद 3 साल से चल रहा है।

Related Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...