पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय अनुष्ठान:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री और सांसद महाकालेश्वर के दर्शन कर अनुष्ठान में शामिल हुए

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए सवा लाख महामृत्युंजय अनुष्ठान कराया गया। अनुष्ठान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया शामिल हुए। शर्मा दोपहर में शहर आए। डॉ. यादव और फिरोजिया के साथ उन्होंने पहले महाकालेश्वर के नंदीगृह के पीछे बेरिकेड्स से दर्शन किए।

इसके बाद मंदिर परिसर की यज्ञशाला में चल रहे महामृत्युंजय अनुष्ठान में भाग लिया। अनुष्ठान में राजपालसिंह सिसाैदिया, पूर्व महापौर मीना जोनवाल व अन्य महिला नेत्रियां भी मौजूद थीं। मंदिर के मुख्य पुजारी पं घनश्याम शर्मा के साथ करीब 100 पंडितों द्वारा महामृत्युंजय जप किए गए। अनुष्ठान में करीब एक घंटे तक शामिल होने के बाद शर्मा कोठी रोड स्थित विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित बूथ विस्तारकों और मंडल अध्यक्षों की कार्यशाला में शामिल हुए।

पंजाब सरकार पीएम की सुरक्षा करने में नाकाम

अनुष्ठान में शामिल होने के बाद शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा पंजाब सरकार पीएम की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है। पीएम की सुरक्षा पंजाब सरकार की जिम्मेदारी थी। यह बहुत गंभीर घटना है। हमारा तंत्र इसे बहुत गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि नवजोतसिंह सिद्धू देश के लिए खतरा है, वह देश की सुरक्षा के साथ खेल रहे हैं। लेकिन इससे पीएम मोदी प्रभावित नहीं होंगे।

देश की जनता पीएम के साथ है। आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा द्वारा पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में प्रार्थना, पूजा-अर्चना की जा रही है। हमने भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि पीएम मोदी दीर्घायु व यशस्वी हों और देश की सेवा करते रहें।

दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय जप

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य पं आशीष पुजारी के अनुसार दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय जप से शिव की आराधना की जाती है। महामृत्युंजय जप अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार किया जा सकता है। पूर्ण महामृत्युंजय जप की संख्या सवा लाख मानी गई है।

महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महामृत्युंजय जप की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए 15000 रुपए दान राशि तय है। यह दान देकर अनुष्ठान कराने वाले परिवार के 8 सदस्यों को पूजन में शामिल किया जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम की दीर्घायु के लिए यह अनुष्ठान कराया है।

Related Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

कोर्ट ने कहा- हर बार मर्द गलत हो, यह जरूरी नहीं, 15 साल के लड़के से संबंध बनाने पर युवती को दी सजा विशेष...

इंदौर। 19 वर्षीय लड़की ने 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया और उसे गुजरात ले गई। वहां उसने लड़के से संबंध बनाए। लड़का माता-पिता...

आगर मालवा में सेखवाल ब्राम्हण समाज ने बनाया होली मिलन समारोह

आगर मालवा - सेखवाल ब्राम्हण समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने बताया की आगर बड़ा तालाब स्थित श्री गणेश...

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...