बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल:- रामेश्वर शर्मा ने कहा जो हिंदुओं पर थूकते हैं उन पर थूकने का समय आ गया है

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के वायरल वीडियो का मसला मध्य प्रदेश में भी तूल पकड़ रहा है। इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के बाद अब भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट के विधायक रामेश्वर शर्मा ने वायरल हो रहे वीडियो पर आपत्तिजनक बयान दिया है।

रामेश्वर शर्मा आकाश से दो कदम आगे जाते हुए बोले कि जो हिंदुओं पर थूकते हैं, उन पर थूकने का समय आ गया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले जावेद हबीब ने हेयर स्टाइलिंग के एक सेमिनार के दौरान ब्यूटीशियन के बाल काटते हुए कहा कि पानी नहीं है तो सिर पर थूक दो। इस थूक में दम है। यह वीडियो वायरल हो गया। जिस ब्यूटीशियन के सिर पर थूका गया था, उसने पुलिस में शिकायत कर दी। तब से जावेद हबीब के खिलाफ माहौल बन रहा है। दो दिन पहले जावेद हबीब ने इस मसले पर माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। शुक्रवार को इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का वीडियो सामने आया, जिसमें वे प्रशासनिक अधिकारियों को धमका रहे हैं कि 48 घंटे में जावेद हबीब के सैलून और ट्रेनिंग सेंटर को बंद नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। करणी सेना ने इसके एक ही दिन बाद शनिवार को इंदौर के एक सैलून पर ताला जड़ दिया। अब भोपाल के विधायक का वीडियो सामने आया है। इसमें रामेश्वर पटेल कह रहे हैं कि जिनका थूकने का कल्चर है। आटे पर थूका जा रहा है। हिंदू महिलाओं के बालों पर थूका जा रहा है। अब उन पर थूकने का समय आ गया है। वह ग्राम बूढ़ाखेड़ा में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेसक ने कहा भाजपा के ही हैं जावेद हबीब

भाजपा विधायकों के आक्रामक वीडियो पर कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने कहा कि जिस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का विरोध भाजपाई कर रहे हैं, वह उनकी ही पार्टी का सदस्य है। 2019 में उसने भाजपा की सदस्यता ली थी। किसी भी महिला के सिर पर थूकना सही नहीं है। भाजपा को राजनीत करने के बजाय अपने सदस्य पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...