बैरिकेड्स हटाकर घूमने निकली कोरोना पॉजिटिव महिला, उज्जैन के माधवनगर थाने में FIR

होम आइसोलेट होकर कोरोना से लड़ रही महिला रविवार को घर से बाहर निकल गई। सेठीनगर क्षेत्र की यह महिला घर से बाहर निकलकर बैरिकेड्स हटाकर घूमने निकल गई। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार ने माधव नगर थाने में शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महिला सेठी नगर में रहती है। इनके घर को 8 जनवरी को बैरिकेड्स लगाकर प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन रविवार को महिला और उनके परिजन बैरिकेड्स हटाकर घर के बाहर घूमने निकल गए।

नायब तहसीलदार योगेश मेश्राम ने कलेक्टर के कंटेनमेंट आदेश की कॉपी के साथ महिला पर माधव नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।

इसलिए नहीं निकल सकते कोविड पॉजिटिव पेशेंट

कोविड-19 की रोकथाम के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कोविड पेशेंट को होम आइसोलेशन की स्थिति में अपने कमरे से भी बाहर नहीं निकलना है। ऐसा करते पाए जाने पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाता है।

पहला केस दर्ज

एसडीएम गोविंद दुबे ने बताया कि यह पहला केस है, जब कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए और कोविड फैलाने की आशंका में पॉजिटिव महिला पर केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...