महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का रविवार के श्रंगार में भांग का इस्तेमाल ज्यादा किया गया। उनका चेहरा भांग से बनाकर उस पर ड्रायफ्रूट लगाए गए।
भस्म रमाने के पहले महाकाल के दर्शन।
मस्तक पर चांदी का चंद्रमा लगाया। गुलाब के फूलों की माला भी पहनाई। लाल व नीले वस्त्र पहनाए गए।
भस्म रमाने के बाद महाकाल के दर्शन।
ज्योतिर्लिंग पर फूलों व चांदी से बनी वस्तुएं भी लगाई गईं। शिखर पर चांदी का मुकुट व रुद्राक्ष की मालाएं पहनाईं। श्रंगार के बाद भस्म आरती की गई। मिष्ठान, फलों व भांग का भोग लगाया।