राजधानी में नगर निगम ने 24 घंटे के भीतर, बना दिया 50 बिस्तरों का रैन बसेरा

राजधानी में बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार रात रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास कुछ लोग फुटपाथ पर भी लेटे नजर आए थे।

इसके चलते उन्होंने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के 24 घंटे के अंदर नगर निगम ने 50 पलंग का अस्थाई रैन बसेरा बनाकर शुरू कर दिया है। रैन बसेरा में रात्रि विश्राम करने वाले नागरिकों को पलंग, गद्दा, तकिया, कंबल, पानी तथा दीनदयाल रसोई से भोजन की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इतना ही नहीं इस रैन बसेरे में चलित शौचालय की व्यवस्था के अलावा डस्टबिन, अलाव, गमले, सैनेटाइजर, मास्क आदि भी उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही 07 कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी भी लगाई गई है।

इधर, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने मंगलवार देर शाम इन रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इन बसेरों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त एमपी सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...