राष्ट्रीय पर्यटन दिवस आज :- जबलपुर भेड़ाघाट के प्राकृतिक सौंदर्य व आध्यात्मिक महत्व ने किया था महात्मा गांधी को प्रभावित

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस बार का राष्ट्रीय पर्यटन दिवस भी इसी थीम के साथ मनाया जा रहा है। जब बात देश की आजादी की हो तो शहर में उस वक्त हुए घटनाक्रमों और उनमें वर्तमान पर्यटन स्थलों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता।

बात अलग है कि 1939 में तिलवारा में  हुए त्रिपुरी अधिवेशन के साक्षी त्रिपुरी स्मारक, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की सभा का आयोजन स्थल तिलक भूमि की तलैया वर्तमान में पर्यटन स्थलों में शामिल न हों लेकिन इन स्थलों का आजादी की गाथा में एैतिहसिक महत्व रहा है। जहां तक बात आज के पर्यटन स्थलों की है तो मदन महल की पहाडियों पर दिल्ली हमले का अभ्यास हुआ था तो वहीं भेड़ाघाट के सौंदर्य को देखने महात्मां गांधी भी शहर आए थे।

इतिहासविद डा. आनंद सिंह राणा ने बताया कि इतिहास में महात्मा गांधी के चार बार शहर आगमन की जानकारी मिलती है। इन्हीं यात्राओं में से तीसरी यात्रा 27 फरवरी 1941 की है। जब आजादी प्राप्ति को लेकर शुरू किए जाने वाले आंदोलनों को लेकर एक चर्चा करने गांधी जी शहर आए। इस एक दिवसीय यात्रा में गांधी जी बल्देवबाग स्थित हीरजी गोविंद जी संस्था में ठहरे थे। जहां उन्होंने द्वारका प्रसाद मिश्र, सेठ गोविंददास, ब्योहार राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुभद्रा कुमारी चौहान व अन्य सेनानियों के साथ चर्चा की थी। इसके बाद गांधी जी भेड़ाघाट गए थे। जिसके पीछे उद्देश्य वहां की प्राकृतिक सुंदरता देखना तो था ही साथ ही नर्मदा दर्शन करके आध्याति्मक शांति का अनुभव करना भी था। महात्मा गांधी की भेड़ाघाट यात्रा का उल्लेख जबलपुर अतीत दर्शन, जबलपुर गजेटियर, जगमोहनदास स्मृति ग्रंथ व अन्य पुस्तकों में भी मिलता है।

इसके साथ ही आजादी की गाथा का एक अभिन्न हिस्सा है दिल्ली हमला। कहने के लिए तो यह हमला दिल्ली में होना था लेकिन इसकी योजना को लेकर सारी तैयारियां व अभ्यास मदन की पहाडियों पर किया गया। दिल्ली हमला तत्कालीन वाइसराय लार्ड हार्डिंग पर हमला करना अंग्रेजों को जड़ से हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...