सभी किसानों के यहां सर्वे का कार्य किया जायेगा, किसानों को अधिकतम मुआवजा और राहत दी जायेगी -मंत्री डॉ.यादव, उच्च शिक्षा मंत्री ने ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया


उज्जैन । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात्रि को विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि हुई थी। मंत्री डॉ.यादव ने ग्राम गंगेड़ी, ब्रजराजखेड़ी, गोंदिया, लेकोड़ा, टकवासा व हमीरखेड़ी में ओला प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। उक्त स्थानों पर लहसुन, आलू, प्याज और गेहूं की फसल को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, उप संचालक कृषि श्री आरपी नायक, उप संचालक उद्यानिकी श्री श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मंत्री डॉ.यादव ने सम्बन्धित पटवारी को निर्देश दिये कि फसल को हुए नुकसान का आंकलन करें। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणजनों को आश्वस्त किया कि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल को हुए नुकसान का सर्वे अधिकारियों से कराया जायेगा। किसान किसी प्रकार की चिन्ता न करें। सरकार हर समय उनके साथ है। उन्हें अधिकतम मुआवजा और राहत दिलवाई जायेगी। सभी किसानों के यहां सर्वे का कार्य कराया जायेगा। ग्राम हमीरखेड़ी में मंत्री डॉ.यादव कच्चे रास्ते से होते हुए फसल को हुए नुकसान को देखने के लिये स्थानीय ग्रामीण के साथ मोटर सायकल पर बैठकर पहुंचे। उन्होंने माना कि ओले से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शासन की ओर से किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

Related Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

रिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित

उज्जैन। स्वरांजलि संगीत समूह का पारिवारिक होली मिलन समारोह राम जनार्दन मंदिर में संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस अवसर...

भोपाल निगम की मीटिंग आज, विंड-प्रोजेक्ट पर हंगामे के आसार गौर-सारंग और कैप्टन वरुणसिंह के नाम से होंगे स्टेडियम-सड़कें

भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग आज, मंगलवार सुबह 11 बजे से होगी। इसमें विंड प्रोजेक्ट पर हंगामा होने के आसार है। पिछली दो...

भगवान महावीर की साधना का सही मार्ग सत्य साधना, सत्य से कराती है परिचित : अमृतसुंदर मसा

उज्जैन। भक्तामर स्त्रोत में भगवान के असीम ज्ञान का वर्णन है। 21वीं गाथा में आचार्य मानतुंग सूरी ने कहा कि मैंने कई देवी-देवताओं को...

प पीड़िताओं से ब्याह रचाने के लिए पांच-पांच टेस्ट से गुजरना पड़ता है

बात यदि शादी की हो तो आमतौर पर बड़े एहतियात बरते जाते हैं। वर पक्ष हो या वधू पक्ष, अमूमन सामाजिक सरोकार के साथ...

रंगपंचमी की गेर से राजबाड़ा बेरंग तिरपाल से कवर करने ठोंकी कीलों से दरकी ऐतिहासिक इमारत की दीवारें

रंग पंचमी पर रंगों से राजबाड़ा की सुरक्षा को लेकर बरती गई सावधानी ने राजबाड़ा को बेरंग कर दिया है। रंग पंचमी पर निकली...