संपादकीय Archives - BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER https://bhavishydarpannews.com/?cat=345 Thu, 09 Nov 2023 13:37:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.6.2 कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक, मिली थी Y+ सिक्योरिटी, जानें क्या हैं नियम https://bhavishydarpannews.com/?p=33045 https://bhavishydarpannews.com/?p=33045#respond Thu, 09 Nov 2023 13:37:42 +0000 https://bhavishydarpannews.com/?p=33045 कुमार विश्वास को वाई प्लस कैटिगरी की सुरक्षा मिली है। हाल ही में एक डॉक्टर के साथ उनके सुरक्षाकर्मियों की झड़प की खबरें सुर्खियों में हैं। आरोप है कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर की पिटाई की और उनके साथ गालीगलौज भी की। लखनऊः आम आदमी पार्टी के नेता रहे मशहूर कवि कुमार विश्वास के […]

The post कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक, मिली थी Y+ सिक्योरिटी, जानें क्या हैं नियम appeared first on BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER.

]]>

कुमार विश्वास को वाई प्लस कैटिगरी की सुरक्षा मिली है। हाल ही में एक डॉक्टर के साथ उनके सुरक्षाकर्मियों की झड़प की खबरें सुर्खियों में हैं। आरोप है कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर की पिटाई की और उनके साथ गालीगलौज भी की।

लखनऊः आम आदमी पार्टी के नेता रहे मशहूर कवि कुमार विश्वास के सिक्योरिटी गार्ड पर मारपीट के आरोप लगे हैं। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि गाजियाबाद से अलीगढ़ निकलने के दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी पर किसी अज्ञात ने हमला किया था। बता दें कि कुमार विश्वास को वाई-प्लस कैटिगरी की सुरक्षा मिली है। इससे पहले उन्हें वाई कैटिगरी की सिक्योरिटी मिली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर वाई प्लस कर दी गई। अब उनके साथ आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडों तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस के 5 स्टैटिक जवान भी विश्वास की सुरक्षा में लगे हैं। कुमार विश्वास को यह सिक्योरिटी तब मिली थी, जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर खलिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं।

​कुमार विश्वास को वाई प्लस सिक्योरिटी
कुमार विश्वास को वाई प्लस सिक्योरिटी

क्यों मिली सिक्योरिटी

आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास की अरविंद केजरीवाल से अनबन की बातें जगजाहिर हैं। हाल ही में पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होने केजरीवाल के खलिस्तानी समर्थक होने का दावा किया था। उनके इस आरोप के बाद केजरीवाल ने उन पर पलटवार भी किया था। इस घटना के बाद कुमार विश्वास ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद गृहमंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी की समीक्षा की और उन्हें वाई कैटिगरी की सुरक्षा दे दी। बाद में इस सुरक्षा को बढ़ाकर वाई प्लस कर दिया गया।

कुमार विश्वास की सुरक्षा में कितने जवान?

कुमार विश्वास की सुरक्षा में फिलहाल आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात हैं। इनमें से 5 पुलिस के स्टैटिक जवान सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। इसके साथ ही 6 पीएसओ 3 शिफ्ट में उनकी सुरक्षा देखते हैं।

कितने तरह की सुरक्षा

देश में सुरक्षा उन खास लोगों को दी जाती है जिनकी जान को जोखिम होता है। खतरे का स्‍तर जिस तरह का होता है, उसी तरह की सुरक्षा प्रदान की जाती है। खतरे को देखते हुए सुरक्षा श्रेणी को मुख्‍य रूप से 6 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें एसपीजी, जेड+ (उच्चतम लेवल), जेड, वाई+, वाई और एक्स कैटेगरी शामिल हैं। एसपीजी एक विशिष्ट सुरक्षाबल है, जिसका कवर सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री को मिलता है। Z+ सुरक्षा कैटेगरी का नंबर इसके बाद आता है। इस सुरक्षा में 55 कर्मी रहते हैं, जिनमें 10 से ज्यादा NSG कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल हैं। जेड श्रेणी की सुरक्षा में 4 से 6 NSG कमांडो और पुलिसकर्मियों समेत 22 जवानों को तैनात किया जाता है।

वाई और वाई प्लस की सुरक्षा क्या होती है

किसी विशिष्ट नागरिक को जान का खतरा होने पर इस कैटिगरी की सुरक्षा दी जाती है। जैसे किसी को जान से मारने की धमकी मिले तो उसे खतरे के हिसाब से वाई या फिर वाई प्लस की सिक्योरिटी मिलती है। Y+ सुरक्षा श्रेणी में 2-4 कमांडो और पुलिसकर्मियों सहित 11 जवान होते हैं। इनका मासिक खर्च करीब 15 लाख रुपये आता है। वहीं Y कैटिगरी इससे थोड़ा कम लेवल की सिक्योरिटी होती है। इसमें 1-2 कमांडो और पुलिसकर्मियों समेत 8 कर्मी तैनात होते हैं। इसका मासिक खर्च करीब 12 लाख रुपये आता है। इन सबके अलावा एक एक्स-कैटिगरी की भी सुरक्षा होती है। इस श्रेणी में कोई कमांडो नहीं होता। यह 2 कर्मियों की सुरक्षा होती है, जिसमें सिर्फ सशस्त्र पुलिस कर्मी होते हैं।

किसे मिलती है ये सुरक्षा

देश में किसे किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है, इसका फैसला केंद्र सरकार करती है। खुफिया विभागों से हासिल इनपुट के आधार पर ये सुरक्षा वीआईपी लोगों को दी जाती है। कुमार विश्वास के दावे के बाद गृह मंत्रालय को खुफिया विभाग से अनुकूल इनपुट मिले थे। इसके बाद ही उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया था।

The post कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक, मिली थी Y+ सिक्योरिटी, जानें क्या हैं नियम appeared first on BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER.

]]>
https://bhavishydarpannews.com/?feed=rss2&p=33045 0
जागो पत्रकार जागो… जागो पत्रकार जागो…. https://bhavishydarpannews.com/?p=28112 https://bhavishydarpannews.com/?p=28112#respond Wed, 01 Mar 2023 08:21:28 +0000 https://bhavishydarpannews.com/?p=28112 जागो पत्रकार जागो… जागो पत्रकार जागो…. पत्रकार एकता जिंदाबाद ???? आखिर कब तक होंगे सता के दबाव में पत्रकारों पर झूठे प्रकरण दर्ज❓ क्या सत्ताधारी के दबाव में शासन-प्रशासन नगमस्तक हो गया। ???? आये दिन हो रहे पत्रकारों पर अत्याचार व झूठे प्रकरण दर्ज पत्रकारों के साथ मिलकर आवाज उठाने का समय आ गया है। […]

The post जागो पत्रकार जागो… जागो पत्रकार जागो…. appeared first on BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER.

]]>
जागो पत्रकार जागो… जागो पत्रकार जागो….
पत्रकार एकता जिंदाबाद

???? आखिर कब तक होंगे सता के दबाव में पत्रकारों पर झूठे प्रकरण दर्ज❓

क्या सत्ताधारी के दबाव में शासन-प्रशासन नगमस्तक हो गया।

???? आये दिन हो रहे पत्रकारों पर अत्याचार व झूठे प्रकरण दर्ज पत्रकारों के साथ मिलकर आवाज उठाने का समय आ गया है।

???? उठो जागो ओर अपने व अपने पत्रकार साथियों के लिए एक जुट होकर एकता बनो

आखिर कब तक इन सत्ता धारी गुर्गों की चापलूसी करते रहोगें, क्या तुम स्वयं पर कोई अनहोनी होने का इंतजार कर रहे हो ?

♨ पत्रकार साथीयो को अब एकता दिखने का समय आ गया है, दिखा दो इन सत्ता के गुर्गों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को छेड़ने पर क्या हाल होता है शासन – प्रशासन का।

???????? आखिर तुम पत्रकार कब तक सत्ता धारीओ के आगे नगमस्क की तरह पड़े रहोगे – बन्द करो इनकी चापलूसी करना ओर बन्द करो इनके तलवे चटना बंद करो सत्ता के लोगों कि चापलूसी करना
अब समय आ गया है सभी पत्रकारों के संगठन को एक होकर एक बैनर, एक झंडे के नीचे पत्रकारों के हित के लिए आगे आना चाहिए पत्रकार एकता सर्वोपरि होना चाहिए क्योंकि पत्रकारों पर झूठे प्रकरण दर्ज हो रहे हैं।

@पत्रकार शुभम परमार की कलम से कुछ शब्द सभी पत्रकार साथीयो के लिए किसी पत्रकार को मेरा लिखना पसन्द नही आएगा और किसी ईमानदार और पीड़ित पत्रकार साथी को बहुत पसंद आयेगा परंतु जो आज लिखा है वो 100% सत्य लिखा है जो वर्तमान में पत्रकारों के साथ हो रही है। झूठे प्रकरण दर्ज

???? पत्रकार एकता जिंदाबाद????

नोट – बंद करो चाटुकारिता सिर्फ कुछ पत्रकार साथीयो के लिए है ये

The post जागो पत्रकार जागो… जागो पत्रकार जागो…. appeared first on BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER.

]]>
https://bhavishydarpannews.com/?feed=rss2&p=28112 0