किराया नहीं देने को लेकर व्यापारी का कत्ल:- इंदौर में दुकान खाली कराने को लेकर चल रहा था मकान मालिक से विवाद, मार दिया चाकू

इंदौर के कोतवाली इलाके में मंगलवार दोपहर हुए एक विवाद में व्यापारी की हत्या हो गई। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाला व्यापारी का ही मकान मालिक है। जिससे दुकान खाली कराने को लेकर उनका विवाद चल रहा था।

टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक दौलतगंज में महेश पाल पुत्र निर्मलदास गुप्ता 79 साल की चद्दर की दुकान है। यहां ऊपर रहने वाले अफसान उर्फ अकबर खान ने दोपहर चाकू से सीने पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में महेश को उपचार के लिए इंदौर के सुयश अस्पताल में ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अफसान के दादा शेरूखान का उक्त मकान है। लेकिन यहां का किराया अफसान द्वारा मांगा जाता था। कुछ दिन पहले किराया नहीं देने की बात पर अफसान ने महेश को दुकान खाली करने को लेकर धमकी दी थी। जिसमें मंगलवार दोपहर हुए विवाद में एकाएक चाकू से हमला कर दिया। अफसान पर पहले भी मारपीट का मामला दर्ज है। महेश पाल यहां कई सालों से चद्दर की दुकान चलाते थे। जबकि शेरू ओर अफसान का परिवार ऊपर ही रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here