प्रिया सचदेवा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि केस, ननद और पॉडकास्टर पर 20 करोड़ का दावा

प्रिया सचदेवा कपूर ने अब अपनी ननद मंदीरा कपूर स्मिथ और एक पॉडकास्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 20 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि पॉडकास्ट, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।प्रिया सचदेवा कपूर इससे पहले भी इन्हीं कथित बयानों को लेकर मंदीरा कपूर स्मिथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। यह कानूनी लड़ाई आरके फैमिली ट्रस्ट और संपत्ति से जुड़े चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच सामने आई है।

प्रिया सचदेव कपूर कौन हैं?
प्रिया का जन्म दिल्ली के एक कारोबारी परिवार में हुआ। उनके पिता अशोक सचदेव एक ऑटोमोबाइल डीलर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से गणित और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई की और यूसीएलए में भी कुछ समय पढ़ाई की। शुरुआत में प्रिया ने मॉडलिंग से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 2005 की बॉलीवुड फिल्म नील एन निक्की में एक छोटा सा रोल भी किया। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इस समय सोना कॉमस्टार में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और कपूर परिवार की निवेश कंपनी ‘ऑरियस इंवेस्टमेंट’ की निदेशक हैं।
क्रेडिट सुइस फर्स्ट बॉस्टन से की पेशेवर करियर की शुरुआत
उन्होंने पेशेवर करियर की शुरुआत लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बॉस्टन के मर्जर एंड एक्विजिशन डिवीजन से की। इसके बाद भारत लौटकर उन्होंने ऑटोमोबाइल रिटेल, इंश्योरेंस, फैशन और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम किया। बाद में उन्होंने टीएसजी इंटरनेशनल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की और रॉक एन शॉप नाम के लग्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सह-संस्थापक रहीं। वह ऑरियस पोलो टीम की लीडर भी हैं, जिसे उनके पति संजय कपूर ने शुरू किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles