उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा, उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह कड़ोदिया ने आज विधि-विधान एवं संगठनात्मक परम्परा के अनुसार अपने दायित्व का पदभार ग्रहण किया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व युवा जोश देखने को मिला।
जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने बताया कि आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता साक्षी बने।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़, नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, बड़नगर विधायक श्री जितेन्द्र पण्ड्या, उज्जैन नगर पालिक निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या, जिला महामंत्री राकेश यादव, श्याम शर्मा,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा,मोर्चा प्रदेश मंत्री कार्तिकेय मिश्रा,विनायक कोठरी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुंवर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं की पार्टी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में जोड़ा है। हरजीत सिंह कड़ोदिया जैसे ऊर्जावान, जमीन से जुड़े युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी मिलना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में परिश्रम का सम्मान है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उज्जैन ग्रामीण का युवा मोर्चा बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा और केन्द्र व राज्य सरकार की युवा हितैषी योजनाओं को घर-घर तक ले जाएगा। युवा ही विकसित भारत के संकल्प का सारथी है।
जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन है भारतीय जनता युवा मोर्चा सिर्फ एक मोर्चा नहीं, बल्कि भाजपा की ऊर्जा, उसकी गति और उसका भविष्य है। जब युवा मोर्चा मैदान में उतरता है, तो संगठन में नया जोश और नई ताकत आती है।
केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की हर युवा हितैषी योजना, हर गांव-गली के युवा तक युवा मोर्चा ही लेकर जाएगा।
मुझे विश्वास है कि उज्जैन ग्रामीण का युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में संगठन और संघर्ष का नया मॉडल स्थापित करेगा।”
हमारा लक्ष्य है – हर मंडल, हर बूथ पर युवा की भागीदारी। आगामी सभी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा अग्रिम पंक्ति में रहकर पार्टी को मजबूती देगा। मैं नवनियुक्त अध्यक्ष हरजीत सिंह व नवनियुक्त जिला महामंत्री राहुल धाकड़ को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
कार्यक्रम को नागदा खाचरोद विधायक डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान व बड़नगर विधायक जितेंद्र पंड्या ने भी संबोधित किया दोनों ने अपने वक्तव्य में देशहित में और संगठन हित में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
दायित्व ग्रहण के पश्चात अपने प्रथम उद्बोधन में श्री हरजीत सिंह कड़ोदिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा –
यह मेरे लिए पद नहीं, परम जिम्मेदारी है। मैं संगठन को विश्वास दिलाता हूँ कि युवा मोर्चा उज्जैन ग्रामीण की टीम 24×7 राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ काम करेगी। हमारा मिशन है – युवा जोश, राष्ट्र होश और बूथ स्तर पर जोर।
हम गांव-गांव जाकर युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे, नशे के विरुद्ध जागरूकता, स्वरोजगार, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘विकसित भारत – विकसित मध्यप्रदेश’ का जो विजन है, उसे हम युवा शक्ति के माध्यम से जमीन पर उतारेंगे। मैं सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हूँ। जय हिंद, जय भाजपा!”
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री भवानी सिंह द्वारा किया गया एवं अंत में सभी अतिथियों का आभार नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल धाकड़ ने व्यक्त किया गया।


