पुष्पा चौहान का टिकिट फाइनल हुआ तो एतिहासिक होगी भाजपा की जीत….

0
234

लगातार राजनीतिक सक्रियता और हर समाज में पैठ है सबसे बड़ी ताकत


उज्जैन। पुष्पा चौहान सिर्फ उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे म.प्र. की राजनीति में चिरपरिचित चेहरा और जाना पहचाना नाम है। लम्बे समय से आप राजनीतिक रूप से तो सक्रिय हैं ही साथ ही साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी आप लगातार सक्रिय हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा से उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से आपका नाम मजबूत दावेदार के रूप में चल रहा है। अगर आपको लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया तो निश्चित ही श्रीमती चैहान भाजपा के लिये उज्जैन सीट से जीत का नया इतिहास रचेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लम्बा राजनीतिक अनुभव और जन-जन तक आपकी पहुंच हर सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता और सक्रियता जैसे कारण श्रीमती चौहान को एतिहासिक वियजयश्री दिला सकते हैं।

Smt. Puspa Chohan BJP

वर्तमान में श्रीमती चौहान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं साथ ही साथ कई गैर राजनीतिक पदों पर भी आप सक्रियता से लम्बे समय से अपनी भूमिका निभाती आ रही हैं। वर्ष 1994 से 2000 तक जनपद पंचायत अध्यक्ष में रूप में आपने अपनी भूमिका का निर्वहन सफलतापूर्वक किया। सिर्फ इतना ही नहीं आप लगातार तीन मर्तबा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं, इसके अलावा संगनात्मक रूप से भी आपकी सक्रियता किसी से छुपी नहीं है। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिये भी आप समय-समय पर मैदानी स्तर पर संघर्ष और नेतृत्व कर चुकी हैं।

  • हर समाज में लोकप्रिय

वैसे तो पुष्पा चैहान बलाई समााज से आती हैं लेकिन सम्पूर्ण जिले के समस्त धर्मों और समाज के लोगों से आपका जीवंत सम्पर्क है। आप हर वर्ग और हर समाज के पर्वों पर सभी के साथ उनकी खुशियों में शरीक होती हैं। संगठन में भी हर आम कार्यकर्ता से आपका सीधा और जीवंत संबंध है यही कारण है कि आप सभी के हर सुख-दुख में शामिल रहती हैं। आपके द्वारा अन्य समाज के लोगों के हर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी शिरकत हमेशा ही की जाती रही है। गौरतलब है कि आपको बलाई समाज की प्रथम महिला उम्मीदवार होने का भी गौरव हासिल है। पूरे संसदीय क्षेत्र में बलाई समाज के मतदाता बहुत अधिक संख्या (अनुमानित चार लाख से अधिक) में है। यदि भाजपा आपको लोकसभा प्रत्याशी बनाती है तो सामाजिक समीकरण का अच्छा फायदा भाजपा को मिल सकता है।

  • सबसे बड़ी जीत का अनुमान

बीते विधानसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब कयास लगाये जा रहे हैं कि म.प्र. में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार विकास पथ पर प्रदेश को ले जा रहे हैं जिसका सीधा फायदा भाजपा को लोकसभा चुनावों में होने की संभावना है। वहीं कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर जातिगत समीकरण को साधते हुए अगर तेजतर्रार नेत्री पुष्पा चैहान को प्रत्याशी बनाया गया तो उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here