सतवास क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण , न्यू आर्यन स्कूल के छात्र का NEET में चयन


सतवास अंचल और न्यू आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, सतवास के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि क्षेत्र और विद्यालय के मेधावी छात्र मानस यादव का NEET परीक्षा में चयन हुआ है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सीमा बालकृष्ण यादव एवं प्राचार्य देवेन्द्र व्यास ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्र की कठिन मेहनत, माता-पिता के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय ने आशा व्यक्त की कि मानस यादव भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा विद्यालय और क्षेत्र का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles