उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए लैंबॉर्गिनी केस में आरोपी तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में VIP रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी क्रैश के सिलसिले में गिरफ्तार किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस चीफ ने यह जानकारी दी।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि 35 साल के आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, “उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और एक घंटे के अंदर कोर्ट में पेश किया जाएगा।” 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की एक लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे ग्वालटोली इलाके में पैदल चलने वालों और गाड़ियों को टक्कर मार दी थी।
हादसे में घायल हुए 18 साल के ई-रिक्शा ड्राइवर मोहम्मद तौफीक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपी के वकील ने बाद में दावा किया कि तौफीक कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं था।


