छेनू के घर पर चले हथौड़े:- आदतन अपराधी यूनुस का मकान तोड़ा, 53 केस दर्ज हैं यूनुस पर

उज्जैन के फाजलपुरा में गुरुवार को कुख्यात गुंडे यूनुस उर्फ छेनू के घर को पुलिस और नगर निगम की टीम ने दोबारा तोड़ दिया। आज भारी पुलिस बल के साथ पंहुची नगर निगम की टीम ने घर का सामान निकालने का मौका परिवार वालों को दिया।

इसके बाद निगमकर्मियों ने यूनुस के घर का अतिक्रमण किया हुआ हिस्सा तोड़ दिया। हालांकि यूनुस के परिवार की कई महिलाओ ने और मोहलत मांगी लेकिन पुलिस उनकी नहीं सुनी। यूनुस पर शहर के अलग-अलग थानों में 53 मामले दर्ज हैं। इनमें डकैती, मारपीट, हफ्ता वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं।

गुंडा अभियान में कई अपराधियों के घर तुड़वा चुकीं सीएसपी पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में आज निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल यूनुस के घर पहुंचा था। हालांकि यहां शादी का कार्यक्रम होना था। जिसे लेकर यूनुस के परिवार की कई महिलाओं ने घर नहीं तोड़ने की विनती की। लेकिन अधिकारियों ने निगम की टीम को मकान तोड़ने के आदेश दे दिये।

जिसके बाद निगमकर्मियों ने छेनू के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। सीएसपी पल्ल्वी शुक्ला ने बताया कि यूनुस पर 2017 में रासुका भी लग चुकी है। इससे पहले भी यूनुस का मकान तोड़ा गया था। लेकिन उसने फिर से मकान बनवा लिया। अभी कुछ दिन पहले ही डकैती के मामले में जेल जाकर आया और चामुंडा माता मंदिर के पास व्यापारी से हफ्ता वसूली करने पंहुचा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here