जनसंघ के पहले सांसद स्व. हुकमचंद कछवाय की धर्मपत्नी का सम्मान कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत घर जाकर किया सम्मान- जनसंघ की संस्थापक राजमाता विजय राजे सिंधिया एवं स्व. हुकमचंद कछवायजी के चित्र पर की पुष्पांजलि

0
153


उज्जैन। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मंडलों में पूर्व जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का घर जाकर सम्मान किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 में भाजपा दौलतगंज मंडल के पदाधिकारी आर्य समाज मार्ग स्थित कछवाय निवास पर पहुंचे। जहां जनसंघ के संस्थापक राजमाता विजय राजे सिंधियाजी एवं उज्जैन लोकसभा के जनसंघ के सर्वप्रथम सांसद स्वर्गीय हुकमचंद कछवायजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पुष्पांजलि के पश्चात स्वर्गीय कछवायजी की धर्मपत्नी राम कुमारी कछवाय को शॉल और भाजपा के दुपट्टे से सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजन के प्रभारी श्रीराम सांखला, मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक देवड़ा, पूर्व पार्षद आरती जीवन तिवारी, भारत सरकार के हथकरघा बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर भूपेंद्र कछवाय, सुमित वैदी, अपूर्व देवड़ा, भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र हुकमचंद कछवाय, मुकेश चंद्रावत, अक्षय मालवीय, राहुल कछवाय आदि मौजूद रहे। यह जानकारी नगर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता अर्चना कछवाय ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here