भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर से मास्क गायब, सोशल डिस्टेंसिंग भी भूले, जिला अध्यक्ष बोेले – जोश में हैं कार्यकर्ता

0
346

शाजापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम टेलर के सम्मान में शनिवार को निकली वाहन रैली में काेराेना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ीं। रैली मां राज राजेश्वरी माता मंदिर से शुरू हुई और भाजपा कार्यालय में रैली का समापन हुआ। जगह-जगह जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वाहन रैली से लेकर स्वागत समारोह तक ज्यादातर कार्यकर्ता बिना मास्क के नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की बात थी। कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियों को लेकर जिला अध्यक्ष बोले – कार्यकर्ता जोश में हैं, आगे से नियमों का पालन करेंगे।

आम लोगों पर सख्ती
प्रशासन कोरोना गाइड लाइन के पालन के लिए आम लोगों पर सख्ती कर रहा है। बिना मास्क के लोगों पर जुर्माना किया जा रहा। नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम टेलर की स्वागत रैली पूरे शहर में घूमी, लेकिन इन्हें किसी ने नहीं रोका-कोटा। रैली के बाद भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत समारोह में भी यही नजारा दिखाई दिया। नई गाइड लाइन के अनुसार शादी समारोह के लिए 250 लोग और गमी में 50 लोगों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दी सफाई
भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा बोले – किसी भी स्थिति में कहीं भी, चाहे वह सार्वजनिक स्थल हो, जब हम कहीं भी निकलते हैं, अकेले निकलें या समूह में निकलें, अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हम सभी को मास्क का उपयोग तो करना ही चाहिए। रैली में जनसैलाब भी है, कार्यकर्ता भी हैं या अन्य कोई भी है। रैली का विषय हो या हाट बाजार हो अपने जीवन की रक्षा के लिए मास्क एक बड़ी भूमिका में है, इसे लगाना चाहिए। कार्यकर्ता जोश में हैं, आगे से नियमों का पालन करेंगे।

कार्यकर्ताओं की पार्टी है
नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा – भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कई पार्टियों में धनबल चलता होगा, परिवारवाद चलता होगा या जातिवाद चलता होगा। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को अवसर मिलता है और यह अवसर मुझे दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here