भोपाल में 5 साल की मासूम से रेप, खिलाने के बहाने घर ले जाता पड़ोसी, रोते हुए मां से बेटी बोली- अंकल गंदी हरकतें करते हैं

भोपाल में  5 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहने वाला शख्स है, जिसे वो अंकल कहती थी। आरोपी बीते कई दिनों से बच्ची को खिलाने के बहाने घर ले जाकर गलत हरकतें कर रहा था। जिसके बाद बच्ची लगातार गुमसुम रहने लगी थी। हाल ही में पेंट की जिप खुली देख मां को शक हुआ, तो उसने बेटी से पूछा। बेटी ने रोते हुए अपने साथ हो रही घटनाओं के बारे में बताया। उसने ये भी कहा कि अंकल गलत हरकत करते हैं।

बुधवार रात घर लौटी बेटी ने रोते हुए मां को अंकल की गंदी हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद महिला परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची, तो वह फरार हो गया। बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीम

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। तत्काल पुलिस पार्टी को आरोपी की तलाश में लगा दिया, लेकिन वो फरार हो गया। आरोपी की पहचान 35 साल के राजू कुशवाह के रूप में हुई है। उसकी तलाश में टीम लगा दी गई हैं। राजू शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं।

बेटी के कपड़ों और हाव-भाव पर नजर रखती थी मां

मामले का खुलासा मां की सतर्कता के कारण हुआ। वो बेटी के कपड़ों और उसके हाव-भाव पर नजर रखने लगी थी। बेटी के गुमसुम और पेंट की जिप खुली होने पर महिला को शक हुआ था। इसी कारण उन्हें इस बात का पता चल सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here