राजधानी के वन विहार में अब सैलानी उठा सकेंगे टाय ट्रेन में सवारी का लुफ्त

राजधानी के वन विहार नेशनल पार्क में अब सैलानियों को लुभाने और उनकी सहूलियत के लिए नई सेवा शुरू होने जा रही है। वन बिहार में आने वाले सैलानी अब टाय ट्रेन बच्चों और पर्यटकों का मनोरंजन करेगी।

यह बैटरी चलित है और 26 जनवरी से जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेगी। अभी तक यह सुविधा नहीं थी।

शनिवार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) असीम श्रीवास्तव ने इसका शुभारंभ किया। पार्क के डायरेक्टर एचसी गुप्ता ने बताया कि टाय ट्रेन प्रवेश द्वार क्रमांक एक से दो और दो से एक के बीच चलेगी। इसमें 12 सीटें हैं। एक राउंड के तहत अधिकतम 50 मिनट तक सफर कर सकेंगे। इसमें सुबह सात बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सफर कर सकेंगे। इसके लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर संपर्क करना होगा। डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार जैन ने बताया कि शनिवार को प्रकृति पथ पर भ्रमण का दूसरा दिन था। जिसमें वन्यप्राणी विशेषज्ञ डा. सुदेश बाघमारे ने पर्यटकों का नेतृत्व किया और उन्हें वन्यप्राणियों से जुड़ी जिज्ञासाओं के बारे में बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here