भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर किया जाएगा आयोजन ,श्री अग्रवाल को बनाया विधि प्रभाग संयोजक

0
103

उज्जैन। आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा भगवान शिव का अभिषेक पूजन कर तिब्बत व कैलाश मानसरोवर की स्वतंत्रता का संकल्प लिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर जिला महामंत्री राजेश व्यास ने बताया कि उज्जैन जिले की बैठक गत दिवस संघ के नगर जिलाध्यक्ष मयूर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं संघ के प्रांत महामंत्री शिवेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं युवा विभाग प्रान्त अध्यक्ष आशुतोष मीणा, धर्म संस्कृति पुनरुत्थान प्रभाग प्रांत संयोजक केसरसिंह पटेल, प्रांत कार्यकरिणी सदस्य नीलेश खोयरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का अभिषेक पूजन कर तिब्बत व कैलाश मानसरोवर की स्वतंत्रता के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। श्री व्यास ने बताया कि बैठक में प्रांत महामंत्री श्री तिवारी, श्री मीणा, श्री पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में भारत तिब्बत समन्वय संघ विधि प्रभाग का नगर जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल को बनाए जाने पर उपस्थित सभी लोगो ने पुष्प हारों से स्वागत किया। बैठक में प्रांत महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष मयूर अग्रवाल, आशुतोष मीणा, केसरसिंह पटेल, नीलेश खोयरे, राजेश व्यास, मुकेश अग्रवाल, मुकेश धाकड़, महेश साहू, मंगेश श्रीवास्तव, हरिओम तिवारी, अर्जुन कुमावत, मोहन चौहान, दीपक सैनी, दीपक भारती, देवेंद्र पंचौली, नरेंद्र धाकड़, हरीश कर्मवानी, कन्हैयालाल घाटिया आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री राजेश व्यास ने किया व आभार मुकेश धाकड़ ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here