पं. दीनदयाल उपाध्याय की बताई नीतियों पर चलने की ली शपथ

0
161

उज्जैन। भाजपा विक्रमादित्य मंडल के वार्ड 5 इंदिरा नगर स्थित 90 क्वार्टर में बूथ क्रमांक 52 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस कार्यक्रम रखा गया तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय की बताई नीतियों पर चलने की शपथ ली।

अध्यक्षता करते हुए मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ के संगठनात्मक व राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पं. दीनदयालजी स्वतंत्र भारत में भारत केंद्रित राजनीति स्थापित करने वाले राजनीतिक महर्षि के तौर पर जाने जाते हैं। वे एकात्म मानवदर्शन के जनक थे। आत्मनिर्भर भारत निर्माण हेतु पु. दीनदयालजी का मार्ग ही एकमेव सिध्द मार्ग है। इस अवसर पर संदीप कस्तूरे, नरेन्द्रसिंह दरबार, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सुनील सोलंकी, समाधान सोनी, राकेश श्रीवास्तव, निर्मला सोलंकी, अजय जोशी आदि कार्यकर्ता बूथ 52 के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन संचालन प्रियांश ने किया वहीं पत्रक का वाचन बूथ 52 के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here