प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चेक किसानों को को वितरित भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में हुआ।

0
223

उज्जैन :- कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा 12 फरवरी 2020 को बेतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2021 की सिंगल क्लिक के माध्यम से बीमा दावा राशि का वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब लिंक एवं टीवी के माध्यम से दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक कृषि उपज मंडी प्रांगण चिमनगंज मंडी उज्जैन पर हुआ।

भाजपा किसान मोर्चा नगर जिला उज्जैन के अध्यक्ष श्री दिनेश विश्वकर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन जी यादव ,वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री पारस चंद्र जी जैन, विधायक बहादुर सिंह जी चौहान, भाजपा नगर जिला अध्यक्ष विवेक जी जोशी, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह जी बोर मुंडला, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष किशनसिंह जी भटोल ,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह जी सिसोदिया, पूर्व विधायक महंत राजेंद्र जी भारती के आतिथ्य में भाजपा किसान मोर्चा के संयोजन में जिले के 4 किसानों गोविंद देवजी बकानिया, नागु सिंह मोती सिंह झाला पचोला ,बिल्लू सिंह चौधरी सोडाग ,नागुलाल भगवान अमला बड़नगर को खरीफ व रबी फसल बीमा राशि के चेक वितरित किए गए जिले में कुल 593831 किसानों को खरीफ व रबी फसल बीमा की राशि उनके खातों में अंतरित की गई ।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राम सिंह बडाल,प्रदेश मंत्री भंवर सिंह चौधरी जी केसर सिंह पटेल, नंदराम धाकड़, संजय चौधरी, पुष्कर यादव, राजवीर सिंह चौहान, चेतन चौधरी अभिषेक सेगर, ओम भाटी, सुनील बैंडवाल, मंगलेश जयसवाल, राजू पटेल,
मंडी उपसंचालक आरपीएस नायक
सहायक संचालक कमलेश जी ,मंडी सचिव उमेश शर्मा बसेड़िया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here