उज्जैन में सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी ले गए

0
186

उज्जैन में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। थाना नील गंगा क्षेत्र के सुभाष नगर में सूने मकान में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के समय परिवार शादी में गया था।

सुभाष नगर में रहने वाले योगेश विश्वकर्मा के घर पर रविवार दोपहर 12 बजे के करीब दो चोरों ने रैकी कर सूना मकान देखकर वारदात की। योगेश ने बताया कि परिवार लोग जस्सी खेड़ी शादी में गए थे। वह खुद क्रिकेट खेलने चला गया। घर आकर देखा, तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद थाने शिकायत दर्ज कराई। घर से बदमाश 1 लाख 65 हजार नकदी, सोने का पैंडल, तीन जोड़ी पायल सहित अन्य सामान ले गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश

दिन दहाडे हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक चोर घर के अंदर प्रवेश करता नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि वारदात से पहले चोरों ने रेकी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here