महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते निगम के प्रयास स्व सहायता समूह की महिलाएं थामेगी फ्रेश रूम की जिम्मेदारी

0
146

उज्जैन: नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान अंतर्गत शहर की व्यापक रूप से ब्रांडिंग के साथ ही नित नये नवाचार करते हुए विभिन्न स्थलों पर फ्रेश रूम का निर्माण करवाया गया है। जिनका संचालन किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा एक नई पहल करते हुए अब स्व सहायता समूह की महिलाओं को फ्रेश रूम की भागदौड़ अपने हाथ में देने का कार्य किया जा रहा है ताकि फ्रेशरूम का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके।
मंगलवार को स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ चर्चा करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई साथ ही फ्रेश रूम का निरीक्षण कराते हुए वहां की व्यवस्थाओं से परिचय कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here