समर्पण निधि एवं माइक्रो डोनेशन को लेकर किसान संगोष्ठी संपन्न बूथ स्तर तक पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पण निधि अभियान आवश्यक : चौधरी दर्शन सिंह

0
304

बूथ क्रमांक 48 वार्ड क्रमांक 37 हेमू कालानी मंडल जिला ग्वालियर में समर्पण निधि एवं माइक्रो डोनेशन एवं किसान संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी , प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विष्णु दत्त जी शर्मा , मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह जी चौहान के आह्वान पर पार्टी के बूथ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पण निधि अभियान भी चलाया जा रहा है । इसके तहत माइक्रो डोनेशन समर्पण निधि 5 रुपये से 1 हजार रुपये तक निधि जुटाई जा रही है । जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों से सक्षम बूथ अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक संयोजक एवं चार सहसंयोजक बनाने को लेकर चर्चा की । चौधरी ने कहा कि केंद्रीय बजट में जैविक खेती के विकास के लिए राशि आवंटित की गई है । वर्तमान में जैविक खेती की महती आवश्यकता है। प्राकृतिक रूप से खेती के तरीके को हमेशा से बेहतर माना गया है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को न्यूनतम 1 एकड़ में प्राकृतिक खेती करना प्रारंभ करना है । केंद्र सरकार भी खेती के इस तरीके को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मदद पहुंचा रही है । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आज तक की सबसे बड़ी बीमा राशि प्रदेश में उपलब्ध कराई है और साथ ही जिन किसानों की प्राकृतिक आपदा में फसल नष्ट हुई थी उनको राहत राशि दी गई है । जिसके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की है ।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत दातरे किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य वीरेंद्र राणा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन भदोरिया किसान मोर्चा ग्वालियर नगर जिला अध्यक्ष गिरिराज व्यास सहित किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here