दूल्हे को आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म के आरोप में किया गिरफ्तार

0
186

छत्तीसगढ़, के जशपुर में एक दूल्हे को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर एक अन्य लड़की से ओडिशा में शादी कर ली। बारात लेकर आरोपी जैसे ही अपने गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तपकरा निवासी अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। उसकी शादी 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में थी। वह 18 फरवरी को बारात लेकर गया। वहां धूमधाम से शादी हुई और फिर दुल्हन को विदा करा अगले दिन घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी उसके इंतजार में मौजूद तपकरा थाना पुलिस भी पहुंच गई और उसे दुष्कर्म के आरोप में पकड़ लिया।

शादी के दिन ही युवती ने दर्ज कराई FIR

अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने 19 फरवरी को ही FIR दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि युवती और अनिरूद्ध का पिछले 4 साल से संबंध था। वह अनिरूद्ध से प्यार करती है और उसने भी शादी का वादा किया था। शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे पता चला कि अनिरूद्ध ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here