डिस्क जॉकी ने महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

0
177

निशातपुरा, इलाके में किशोरी के साथ डीजे (डिस्क जॉकी) ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे नाश्ता कराने के बहाने बहला-फुसला कर होटल में ले गया था। होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। दोनों की पहचान शादी समारोह में हुई थी। समारोह में आरोपी डीजे आपरेट कर रहा था। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा नगर में रहने वाली 17 साल की किशोरी 10वीं तक पढ़ी है। वर्तमान में वह घर में रहती है। छह माह पहले वह अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान समारोह में डीजे आपरेट कर रहे दोराहा, श्यामपुर के रहने वाले आमिर नवाब से उसकी दोस्ती हो गई। किशोरी के पास मोबाइल नहीं होने की वजह से आरोपी ने उसके घर का एड्रेस ले लिया। अगले रोज मिलने पहुंच गया। किशोरी से उसने प्यार का इजहार किया। जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

इसी बीच किशोरी की मां ने आमिर से शादी का प्रस्ताव रख दिया। आमिर ने जल्द ही शादी करने का वादा किया। 20 सितंबर को आरोपी नाश्ता करने के बहाने किशोरी को पी-2 होटल में लेकर पहुंचा। होटल में लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में जल्द शादी करने का झांसा दिया। इस पर किशोरी चुप रही। शादी की कुछ रस्में भी हो गईं। इसी बीच किशोरी को पता चला कि आमिर ने किसी दूसरी लड़की से निकाह कर लिया है। इस पर उसने थाने में मामला दर्ज कराया।

आरोपी के परिजन बोले-लड़की नाबालिग

लड़की के साथ गलत करने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन आमिर के घर पहुंचे। आमिर के परिजनों ने उनसे कहा कि लड़की नाबालिग है। इसलिए शादी नहीं कर सकते। आमिर की शादी दूसरी लड़की से हो चुकी है। इसका जब किशोरी के परिजन ने विरोध किया तो आरोपी के परिजन बोले कि जब बालिग हो जाएगी तब निकाह करा देंगे। उन्होंने पुलिस में केस नहीं दर्ज कराने का भी दबाव बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here