उज्जैन में नितिन गडकरी का दौरा :- शिवराज बोले- महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाएंगे, 11 दीप मैं भी लगाने आऊंगा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को 11 सड़कों की सौगात दी। 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास उज्जैन में हुआ। सड़कें 6247 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। गडकरी के आने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की। मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

उज्जैन आने से पहले गडकरी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया। गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने से पहले महाकाल मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाशिवरात्री पर उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। वह खुद 11 दीप जलाने आएंगे।

CM ने उज्जैन को 21 लाख दीपों से सजाने का प्रजेंटेशन देखा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गडकरी के आने से पहले उज्जैन आ गए थे। उन्होंने यहां त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव का प्रजेंटेशन देखा। इस साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन को 21 लाख दीपों से सजाया जाएगा। CM ने कहा कि निश्चित रूप से दीपोत्सव पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा होगी।

गडकरी ने 11 सड़कों का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर में गडकरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया

दोपहर 2 बजे CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी बाबा के दरबार पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की।

इंदौर एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट ने गडकरी का स्वागत किया।

6247 करोड़ से बनेंगी ये सड़कें

  • उज्जैन-देवास फोरलेन का चौड़ीकरण। इसकी लंबाई 41km है।
  • उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134km सड़क का निर्माण।
  • 69km के उज्जैन-बदनावर फोरलेन का निर्माण।
  • जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन। लंबाई 46 किमी होगी।
  • 42km का उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-1) फोरलेन।
  • 48km उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-2) फोरलेन।
  • 46km उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-3) फोरलेन।
  • 25km सीआईआरएफ अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान।
  • 18km बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक सड़क निर्माण।
  • भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग। इसकी लंबाई 48km है।
  • जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक 17km सड़क निर्माण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here