भगवान श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन बैंक की स्थापना

0
342

उज्जैन। अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान श्री चित्रगुप्तजी तपोभूमि स्थल पर रविवार को कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन बैंक की स्थापना की। साथ ही विधि विधान से श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन बैंक कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट के नगर जिला मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चित्रगुप्तजी शोध चिंतन एवं मंत्र लेखन अभियान के संस्थापक किरणकुमार खरे दमोह, राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्रकुमार श्रीवास्तव नीमच, राष्ट्रीय सहसंयोजक मनीष निगम इंदौर, राष्ट्रीय संयोजक युवा प्रकोष्ठ राघवेन्द्र, रविश राय गौड़ मंदसौर, संभागीय संयोजक इंदौर चंद्रमोहन श्रीवास्तव, संभाग उज्जैन संयोजक जितेंद्र श्रीवास्तव, संभागीय सहसंयोजक डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट उज्जैन के संरक्षक कृष्णमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ, डॉ. अनिमेष श्रीवास्तव राउ मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर की। श्री चित्रगुप्तजी की वंदना मनीषा सक्सेना द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत में ही बैंक में दो लाख 29 हजार 160 चित्रगुप्त मंत्र लेखन जमा किये। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के उज्जैन नगर जिले से संभाग एवं प्रदेश से भी कई समाजजन मौजूद रहे। इस अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्ट की ओर से श्री चित्रगुप्त शोध पीठ, पुस्तकालय एवं संग्रहालय की घोषणा की गई। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर श्री चित्रगुप्त मंदिर पर में 1001 दीप जलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेशकुमार श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, भरत सक्सेना, त्रिलोक निगम, शैलेन्द्र सक्सेना, श्री चित्रगुप्त मंत्र लेखन के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव शिक्षक, पल्लवी श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, चेतना श्रीवास्तव, पदमा श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव, आरती खरे, माधुरी श्रीवास्तव, प्रेमलता श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष निगम इंदौर ने किया एवं आभार मंगेश श्रीवास्तव ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here