शिवरात्रि पर कथा की पूर्णाहुति, निकली शोभायात्रा

0
107

उज्जैन। नागझिरी स्थित आदर्श नगर में त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर निर्माण सेवा समिति की महिला मंडल द्वारा श्री भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का शिवरात्रि के दिन समापन हुआ। अंतिम दिन यज्ञ में पूर्णाहुति व शोभा यात्रा निकाली गई।
राजेश शर्मा ने बताया कि कथा के सप्तम दिवस पर कथा पंडाल में सुबह 9 से 11 बजे तक यज्ञ हुआ। यज्ञ में आयोजन समिति सदस्य एवं यजमानों ने पूर्णाहुति दी। मंगलवार को कथा के अंतिम दिन मानस गुरु ने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का बखान किया। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद राजेंद्र वशिष्ठ भी शामिल हुए। समापन पर व्यास पीठ का महिलाओं ने पूजन व आरती की। भगवान त्रिलोकेश्वर महादेव से समिति के सदस्यों ने कोरोना महामारी खत्म करने को लेकर प्रार्थना की। कार्यक्रम में गुरु महाराज के हाथों से सभी समिति सदस्य एवं सहयोग कर्ताओं का सम्मान किया। शिवरात्रि के अवसर पर कथा में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। कथा के पश्चात शोभायात्रा निकाली। पूरे नागझिरी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर ललिता श्रीवास्तव, लखन परमार, घीसीबाई राठौर, संपतबाई राठौड़, सौरमबाई मालवीय, शकुंतला चौहान, सौरमबाई परमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here