आजाद ग्रुप का होली मिलन एवं अभिनंदन समारोह में बरसी काव्य की रसधार

0
117

उज्जैन। जगतगुरु रामनरेश आचार्यजी महाराज के पावन श्रीधाम आश्रम में महंत श्री श्याम दास जी महाराजश्री की विशेष उपस्थिति में युवा जागृति मंच आजाद साहित्यिक ग्रुप द्वारा आयोजित होली मिलन अभिनंदन समारोह में विधायक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य, सुभाष गौड़ वरिष्ठ पत्रकार के सानिध्य तथा वरिष्ठ कवि गीतकार कैलाश तरल की अध्यक्षता में युवा जागृति मंच के अध्यक्ष शेखर जैन व महासचिव नरेंद्र सिंह अकेला गीतकार को ग्रुप में अपनी सक्रियता के लिए सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही होली विशेष हास्य व्यंग्य कविताओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से काव्य संध्या संपन्न हुई। काव्य प्रस्तुति सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना कवयित्री शारदा श्री ने की। पश्चात कविकुमार संभव, समर्थ भावसार, रवि नगाइच, अप्रतुल शुक्ल, सुनील गाइड, नरेंद्र नखेत्री, राजेंद्र जैन, कैलाश सोनी, राम प्रकाश पांडेय, संतोष सुपेकर, नरसिंह इनानी, अशोक भाटी आदि ने कविताओं से काव्य संध्या में समा बांधा।
मालवी हास्य कवि डा. विक्रम विवेक, डा. अखिलेश चौरे, अक्षय चवरे, सत्यनारायण नाटाणी सत्येंद्र, सुनील जैन, श्रीमती डॉ. हेमलता ओझा, अशोक शर्मा आदि कई गणमान्य उपस्थित थे। आयोजन में नंदकिशोर पांचाल एवं अनिल पांचाल सेवक की सेवाएं सराही गई। संचालन हास्य कवि सुरेन्द्र सर्किट ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक सुगन चंद जैन ने माना। जानकारी ग्रुप उपाध्याय गौरीशंकर दुबे ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here