कर्मचारी नेता शर्मा फिर से अध्यक्ष बने

0
89

उज्जैन। कर्मचारियों के हित में काम करने वाले वरिष्ठ कर्मचारी नेता रमेश चंद शर्मा को फिर से मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी लगते ही कर्मचारियों में हर्ष की लहर फैल गई। शर्मा के अध्यक्ष बनने पर स्थाई कर्मी महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिलीप चौहान ने शुभकामनाएं दी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर गिरी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, प्रदेश सहा कोषाध्यक्ष अनोखी लाल शर्मा, राम सिंह बनिहार, संजय सिंह सिसोदिया, अर्जुन सिंह सोलंकी, मांगीलाल पाटीदार, राजीव सिंह सेंगर, विनोद सिंह पवार, मांगीलाल यादव, घनश्याम पाठक, कन्हैया लाल, राधेश्याम सिसोदिया, विष्णुकांत पांचाल, आदर्श कुमार जामगडे, अशोक मालवीय, नवीन चौहान, राजेंद्र वर्मा, नवीन चौहान, महेश व्यास, त्रिलोक चंद आदि ने हर्ष व्यक्त किया। जानकारी कर्मचारी नेता दिलीप चौहान ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here