45 लाख रु. की पुलिया का भूमिपूजन

0
189

उज्जैन। उत्तर विधानसभा के कार्तिक चौक मंडल में वार्ड क्रमांक 12 के मोहनपुरा में पुलिया (लागत राशि 45 लाख रुपये) का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी रूपेश काबरा ने बताया कि काफी लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग को आज विधायक द्वारा पूरा किया गया। इस पुलिया निर्माण के भूमि पूजन से क्षेत्रवासियों में हर्ष हैं एवं आवागमन में सुगमता होगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक प्रजापत विक्रम सिंह पटेल एवं जीवन सिंह पटेल उपस्थित है। संचालन मंडल महामंत्री मुक्तक गोस्वामी ने किया। आभार मंडल मंत्री नवीन यादव ने किया। इस अवसर पर नाथू सिंह आंजना, नादान बेन, संजीव खन्ना, सतीश गांधी, रूपनारायण मीणा, गिरीश शास्त्री, विजय अवार्ड, अजय जोशी, रवि अवार्ड, जितेंद्र कहार, रोशन नागर, ब्रजकिशोर शर्मा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here