नववर्ष प्रतिपदा एवं होली मिलन समारोह आयोजित

0
87

उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत के सदस्यों द्वारा रंगारंग हुड़दंग भरा नववर्ष प्रतिपदा व होली मिलन समारोह श्रीनाथ फैमेली रेस्टारेंट उज्जैन में राकेश बुखारिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्रीमती वर्षा जैन खुरई वालों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। ग्रुप सचिव रूपेन्द्र सेठी द्वारा कार्यकारिणी में पारित किए गए निर्णयों का विवरण प्रस्तुत किया। ग्रुप के संरक्षक विमलचन्द बाकलीवाल, डॉ. नेमीचन्द जैन, संस्थापक अध्यक्ष आर.के. जैन एडव्होकेट, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन पी.एच.ई., परामर्शदाता डॉ. पी.सी. जैन, फूलचन्द छाबड़ा, सुरेशचन्द जैन ने मनोनयन कमेटी द्वारा महिला प्रतिनिधित्व को प्रोत्साहन देने हेतु उपाध्यक्ष एवं सह सचिव पद का सृजन कर उपयुक्त प्रतिभा को चयनित कर वर्ष 2022 के लिये पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता मनोज जैन, सहसचिव श्रीमती अनुभूति संजीव जैन एवं राकेश जैन को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया। पश्चात हमारा अपना मनोरंजक कार्यक्रम नववर्ष प्रतिपदा एवं होली मिलन समारोह हुआ। इसमें अतिथि शैलेन्द्र जैन, विमलचन्द बाकलीवाल, वर्षा जैन, ख्याति बरघड़िया, विमलेश जैन, अशोक जैन शाजापुर, सुनील बरघड़िया, अनिल जैन एवं श्रीमती अलका जैन द्वारा विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गई। परिवार में दो नए दम्पती सदस्य हुकुमचन्द अलका जैन एवं राकेश चेतना जैन सम्मिलित हुए हैं। इस अवसर पर नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आगामी धार्मिक यात्रा की रूपरेखा अध्यक्ष राकेश बुखारिया ने प्रस्तुत की। संचालन संरक्षक व जे.एस.जी. फेडरेशन के डायरेक्टर विमलचन्द बाकलीवाल ने किया। आभार अनिल जैन ने माना। फाग उत्सव में सभी सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को भव्य एवं मनोरंजकता प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here