भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रधानमंत्री हितग्राही सम्मेलन आयोजित

0
112

उज्जैन। भारतीय पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रधानमंत्री सेवानिधि योजना हितग्राही सम्मेलन भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर मोर्चा के नगर अध्यक्ष शेर अली के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव, विशेष अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तनवीर अहमद, मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुर्तजा अली बड़वाहवाला थे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने की। संचालन डॉ. निजाम हाश्मी ने किया। आभार इलयास शेख ने माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल जब्बार शेख, आजम शेख, भाजपा नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल, रजा अली सिद्दीकी, पूर्व पार्षद अमजद खान, मोहम्मद शाहीद (गुड्डू), अफरोज शाह, पप्पू पठान, जाहीद अली बंदूकवाला, मोहम्मद एजाज शम्श, अजहर उद्दीन शाह, अनीस खान, मुजफ्फर खान, फिरोज खान, शेरू भाई कबाड़ी, परवेज अब्बासी, समीर खान, शोकत खान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी सलीम एहमद ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here