रतलाम में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा 52 औषधीय पौधे रोपे गए

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने कहा कि नगर निगम शहर को क्लीन और ग्रीन सिटी के रुप में विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। जनता के सहयोग से जहां एक और शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास तेजी से जारी है, वही शहर के बगीचों में औषधीय पौधों का रोपण कर हरियाली भी विकसित की जा रही है।

झारिया शुक्रवार को 52वें विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लायंस हाल के पीछे नवनिर्मित बगीचे में 52 औषधीय पौधों का रोपण किया। झारिया ने इस मौके पर कहा कि हमारा पहला संकल्प अपनी पृथ्वी को बचाने का लिया जाना चाहिए। हमारी पृथ्वी हरियाली को बढ़ाकर और भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने से ही बेहतर होगी। प्राकृतिक तरीके से पौधे बचेंगे। उन्होने कहां कि रतलाम शहर के 101 बगीचों को हर्बल गार्डन के रूप में विकसित किया गया है।

विशेष रुप से उपस्थित पर्यावरणविद् खुशालसिंह पुरोहित ने कहा कि पौधों की सुरक्षा का जिम्मा अब नागरिकों को भी लेना चाहिए। आज रोपे गए ये नन्हे पौधे जब पूर्ण रुप से विकसित होगे तो इसका लाभ पूरे शहर को मिलेगा।

52 औषधीय पौधों का रोपण किया गया

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 52 प्रकार के औषधीय पौधे-जैसे पपीता, गुडहल, सदाबहार, पत्थर चट्टा, कंरज, शीशम, पीपल, तुलसी, जामुन, सीताफल, बैलपत्र, मीठा नीम, बहेड़ा, आम, अमरुद, अशोक सहित अन्य पौधे रौपे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here