पीतांबरा माता की शोभायात्रा – गृहमंत्री ने किया रूट का निरीक्षण

दतिया में निकलने वाली पीतांबरा माता की रथयात्रा के रूट का निरीक्षण प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। इस बीच उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्हें उन्होंने निर्देशित किया। साथ ही पीतांबरा पीठ के सामने लगे मंच का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

बुधवार शाम 5 बजे राजसत्ता की देवी कही जाने वाली मां बगलामुखी की रथ यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित राज्य के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। माता की रथयात्रा पीतांबरा पीठ से शुरू होकर राजगढ़ चौराहा से तिगेलिया, टाउन हॉल, किला चौक से होते हुए, वापस राजगढ़ चौराहा से स्थानीय स्टेडियम पर समाप्त होगी। जिस रुट से माता की रथयात्रा निकाली जानी है। उस रूट का प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निरीक्षण किया। उनके साथ दतिया कलेक्टर और एसपी अमन सिंह राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जिन्हें उन्होंने निर्देशित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here