उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला उज्जैन ग्रामीण की जिलास्तरीय विचार गोष्ठी रांगोली गार्डन, बायपास नागदा में आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवानसिंह परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। गोष्ठी का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को बढ़ाना ओर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना है। अजा मोर्चा का दायित्व है कि वह अनुसुचित जाति समाज को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाये। कार्यकर्ताओं को बूथस्तर पर सक्रिय होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की रीति नीति पहुंचाने का कार्य करना है।

जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले एक दशक से अनुसुचित जाति वर्ग के लिये शिक्षा, आवास, स्वास्थ ओर स्वरोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र परमार ने बताया कि विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से नागदा खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल वर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री गणपत डाबी, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. जगदीश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमलाकुंवर देवड़ा, नगर पालिका नागदा अध्यक्ष श्री संतोष ओमप्रकाश गेहलोत मंचासीन रहे, विचार गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री श्री राकेश यादव ने किया एवं आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चौहान ने माना।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कांग्रेस विरोध के विरूद्ध भाजपा की जनआक्रोशी रैली व राहुल गांधी का पुतला दहन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरूद्ध में कांग्रेस के विरोध के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा नागदा में भव्य आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा की। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नागदा बस स्टेण्ड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतिकात्मक पुतलादहन कर रैली का समापन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने एवं राजनीति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कदम है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण का विरोध किया है। कांग्रेस का यह विरोध सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि 50 प्रतिशत आबादी वाली नारी शक्ति का अपमान है।
युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल वर्मा ने आक्रोश रैली में आक्रोशित लहजे में कांग्रेस को चेतावदी देते हुए कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ ना करें, अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
नागदा खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के नाम पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने 27 वर्षो तक इस बिल को संसद में लंबित रखा। जबकि भाजपा ही वह पार्टी है, जिसने महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक बढ़ावा दिया है।
आक्रोश रैली के दौरान महिलाओं ओर कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी होश में आओ, ओर महिला विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए। रैली में मुख्य रूप से महिला नेत्री श्रीमती रीतु पाटीदार, श्रीमती वर्षा पाटोदी, श्रीमती अजीत परमार, श्रीमती पुष्पा चौहान, श्रीमती उमा पाण्डे, श्रीमती उषा सोनी, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती संतोष गेहलोत सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा एवं अनुसुचित जाति के सेकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


