साधना सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने सोमवार को वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची। साधन सिंह ने गर्भगृह में दर्शन के बाद कुछ देर नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया और पंचामृत पूजन अभिषेक किया।

मंदिर में दर्शन के दौरान कुछ देर नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इसके बाद श्रीमती साधना सिंह ने मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान एडीएम संतोष टैगोर, मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल मौजूद थे। मंदिर समिति की ओर से साधना सिंह को दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि साधना सिंह पर्व त्यौहार के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती हैं। भगवान महाकाल के प्रति उनकी गहरी आस्था है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here