आजादी की गौरव यात्रा का समापन सोनिया गांधी ने दिलाई कांग्रेस सेवा दल की प्रतिज्ञा प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया गया

0
105

उज्जैन। जगोटी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल की 6 अप्रैल से साबरमती आश्रम अहमदाबाद से प्रारंभ हुई आजादी की गौरव यात्रा 1275 किलोमीटर का सफर पूरा कर बुधवार की सुबह नई दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर समाप्त हुई। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उपस्थित सेवा दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सेवा दल की प्रतिज्ञा दिला कर यात्रा के समापन की घोषणा की। उन्होंने पदयात्रा में भाग लेने वाले कुछ प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देखा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश हरवंश सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल सलाहकार परिषद के सदस्य एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी कृष्ण कुमार पांडे सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों वह प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर सलामी दी। भोपाल यात्रा के दौरान प्रमुख स्थानों से एकत्रित पवित्र जल वह मिट्टी राजघाट पर स्थित वृक्षों में समर्पित की! पदयात्रा में उज्जैन ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के जिला प्रशिक्षक डॉ. चैनसिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह डोडिया, डॉक्टर कमल चौहान, लखन पांचाल, पीयूष चौधरी, बलराम जाट, ओम आंजना आदि लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here