उमस के साथ चल रही गर्म हवाएं10 जून तक आ सकता है प्री-मानसून, 15 जून के बाद अच्छी बारिश होने की उम्मीद

0
89

नौतपा का मौसम समाप्त होने के बाद लोगों को गर्मी से कोई ज्यादा राहत नहीं मिल रही हैं। इसका मुख्य कारण दोपहर में चल रही गर्म हवाएं है। जिसके कारण ही लोगों को उमस और गर्मी का एहसास हो रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार समुद्री तटों पर हुई हलचल के कारण इस बार नौतपा अपना रौद्र रुप नहीं दिखा पाया। लेकिन मौसम में गर्मी बनी हुई हैं। इसका असर इसी तरह तीन से चार दिन और बना रहेगा। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। लोगों को सुबह और शाम के समय जरुर गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर में गर्म हवाएं इसी तरह से चलती रहेगी। इन हवाओं पर कंट्रोल अब 8 जून के बाद ही होगा। शुक्रवार दोपहर के समय 22 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली है। हालांकि सुबह के समय इनकी रफ्तार जरुर 18 km के आसपास थी।

केरल से आगे बढ़ते ही बदलेगा मौसम

केरल में बारिश ने इंट्री कर ली हैं। अब महाराष्ट्र से होते हुए मौसम छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। जिसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसी बात से कयास लगाए जा रहे है कि जिले में प्री-मानसून बनने की उम्मीद 10 जून के आसपास हैं। बारिश 15 जून के आसपास शुरु हो जाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ तक मौसम आने के बाद ही तापमान में धीरे-धीरे बदलाव आएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जीएस गाठिये के अनुसार मौसम जरुर साफ बना हुआ हैं। इसके बावजूद लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव होना शुरु होगा। साउथ क्षेत्र से बादल जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, वैसे ही मानसून की इंट्री जिले में होगी। धार में बारिश 15 जून तक होने की पूरी उम्मीद बनी हुई हैं। इसको लेकर ही किसानों से अपील की जा रही है कि हल्की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here