जन अभियान परिषद के तत्वावधान में MSW/BSW के छात्र छात्राओं व शिक्षको द्वारा आज GDC कॉलेज से दशहरा मैदान तक आमजनों को 13 से 15 अगस्त तक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु तिरंगा यात्रा निकाली गई।

0
97

उज्जैन / स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07/08/2022 रविवार को जन अभियान परिषद के तत्वावधान में MSW/BSW के छात्र छात्राओं व शिक्षको द्वारा आज GDC कॉलेज से दशहरा मैदान तक आमजनों को 13 से 15 अगस्त तक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु तिरंगा यात्रा निकाली गई।

➖ इस दौरान भारत माता की जय…. वंदे मातरम.
.. स्वतंत्रता दिवस अमर रहे … विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा ….ऐसे उद्घोष करते हुए उत्साह पूर्वक यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री अरुण जी व्यास के सहित अन्य प्राध्यापक एवं नगर विकास समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here